img-fluid

MP : इंदौर-ग्वालियर हाईवे पर आधी रात को आग का गोला बनी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे 50 मुसाफिर

June 02, 2026

ग्वालियर. ग्वालियर (Gwalior) से इंदौर (Indore) जा रही एक स्लीपर बस (Sleeper Bus) में पनिहार के पास अचानक भीषण आग (Raging fire) लग गई. आग लगने से अफरा तफरी मच गई. ड्राइवर और हेल्पर की मदद से और उनकी सूझबूझ से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कुछ ही मिनट में बस बुरी तरह जल गई. हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाने में सफलता पाई.


  • यह पूरा घटनाक्रम रविवार की देर रात का है. एक स्लीपर बस ग्वालियर से इंदौर जाने के लिए निकली थी. आधी रात के वक्त जब यह बस पनिहार इलाके में पहुंची तो अचानक बस में बोनट की तरफ से आग लगना शुरू हो गई.

    ड्राइवर की नजर जब इस आग पर पड़ी तो उसने तुरंत बस रोकी और हेल्पर की मदद से सभी यात्रियों को सूचित किया. समय रहते ड्राइवर और हेल्पर ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन कुछ देर के लिए बस के अंदर अफरा तफरी मच गई. यात्री समय रहते बाहर निकले.

    आग ने बस को पूरी तरह चपेट में ले लिया. इसकी जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड के अमले को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर उसे बुझाया.

    एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि ग्वालियर से इंदौर बस जा रही थी. पनिहार इलाके में बस में बोनट की तरफ से आग लगी. ड्राइवर ने देख लिया. बस में 45 से 50 सवारियां थीं. सबको सुरक्षित उतार लिया गया. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कार्रवाई की जा रही है.

    Share:

  • ईरान-US के बीच अगले सप्ताह तक हो सकती है डील, ट्रंप ने दिए होर्मुज खुलने के संकेत

    Tue Jun 2 , 2026
    वॉशिंगटन। ईरान (Iran) के साथ बहुप्रतीक्षित समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि संभव है कि अगले सप्ताह समझौता हो जाए और इसके बाद होर्मुज (Hormuz) भी खुल जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि छोटी सी एक समस्या सामने आ रही है लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved