img-fluid

MP: आवारा कुत्तों ने ली 13 साल की बच्ची की जान, घेरकर किया हमला

September 06, 2025

सिवनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni district) के समनापुर गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। आवारा कुत्तों के झुंड ने 13 वर्षीय अवनी विनोखे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। अवनी की सहेली ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह इस भयावह मंजर को नहीं रोक सकी।

घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है, जब कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली अवनी अपनी सहेली के साथ खेत से घर लौट रही थी। अचानक 4-5 आवारा कुत्तों ने दोनों को घेर लिया। अवनी की सहेली तो तेजी से भाग निकली, लेकिन अवनी कुत्तों के चंगुल में फंस गई। कुत्तों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके गले और हाथों पर गहरे घाव हो गए।


घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अवनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अवनी एक होनहार और चुलबुली बच्ची थी, जिसके जाने से परिवार सदमे में है। कान्हीवाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। यह घटना सिवनी में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को उजागर करती है। ग्रामीणों में आक्रोश और डर का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी को रोका जा सके।

Share:

  • राजा रघुवंशी के परिजन जाएंगे शिलांग, कोर्ट में पेश चार्जशीट को देखेंगे

    Sat Sep 6 , 2025
    इंदौर। देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raghuvanshi massacre) की चार्जशीट शिलांग पुलिस (Shillong Police) ने कोर्ट में पेश कर दी है। 700 पेज से ज्यादा की चार्जशीट में पुलिस ने कई सबूतों का भी उल्लेख किया है। कोर्ट में चार्जशीट पेश किए जाने पर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने प्रतिक्रिया दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved