img-fluid

MP: मां और दो बेटियों की संदिग्ध मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

August 25, 2026

विदिशा। कोतवाली थाना क्षेत्र के काछी मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। बताया गया कि यहां रहने वाले रितेश दांगी की 28 वर्षीय पत्नी वर्षा दांगी, 12 साल की बेटी शानवी और 9 साल की बेटी सेजल की जहरीला पदार्थ खाने की आशंका के बाद तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी तबीयत किन कारणो से बिगड़ी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। मृत्युव विपदा

सबसे पहले सेजल को शाम के समय मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शानवी और देर रात वर्षा दांगी ने भी दम तोड़ दिया। रितेश के छोटे भाई निलेश ने बताया कि वह सोमवार शाम को जब घर पहुंचे थे तब उनकी भाभी वर्षा को उल्टी हो रही थी, पास में ही छोटी बेटी सेजल अचेत अवस्था में लेटी हुई थी। जिसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ देर बाद ही उनके भाई रितेश दूसरी बेटी शानवी और भाभी वर्षा को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए।


  • इधर सेजल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शानवी और भाभी की भी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को फिलहाल मौत के कारण की कोई जानकारी नहीं है। जिस वक्त उन्हें अस्पताल लाया जा रहा था तब वर्षा सामान्य थी, इधर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जहर के कारण मौत होने की बात सामने आई है लेकिन मौत की सही वजह पोस्टमार्टम में सामने आ पाएगी मामले की जांच की जा रही है इधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

    Share:

  • भारत खतरनाक तानाशाही भरे दौर से गुजर रहा है - पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    Tue Aug 25 , 2026
    कोलकाता । पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Former Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि भारत एक खतरनाक तानाशाही भरे दौर से गुजर रहा है (India is passing through dangerous phase of Dictatorship) । पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौजूदा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की आलोचना की। ममता बनर्जी का आरोप है कि सीएम अधिकारी ने दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved