img-fluid

MP: पंडोखर धाम में आग लगने से अफरा-तफरी, महाराज निवास, दफ्तर और साधु-संतों की कुटिया जलीं

April 22, 2024

दतिया। दतिया (Datia) के पंडोखर धाम (Pandokhar Dham) में दोपहर अचानक आग (Fire) लग गई। आग लगने से संतों के लिए बनी कुटीर पूरी तरह जल गई। दमकल की गाड़ियों (fire engines) के समय पर नहीं पहुंचने से कुटीर में एसी सहित रखा हुआ कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।


पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज ने इस आगजनी को लेकर कुछ अज्ञात लोगों पर आरोप भी लगाए हैं। महाराज ने बताया कि बाहर के दो लड़के आए और आग लगा कर भाग गए। महाराज ने बताया कि मंगलवार से 8 मई तक धाम महोत्सव शुरू होने वाला था जिसमें श्रीराम महायज्ञ और विशाल मेले का भव्य आयोजन किया जाना था। श्रीराम महायज्ञ एवं विशाल मेले में देश- विदेश से बड़ी संख्या में भक्तों का आगमन होने वाला था। महाराज ने कार्यक्रम को लेकर प्रसाशन से मदद मांगी है।

Share:

  • उत्तर कोरिया ने समुद्र में फिर दागी खतरनाक मिसाइल, टेंशन में साउथ कोरिया

    Mon Apr 22 , 2024
    सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी मिसाइलों के परीक्षण को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उत्तर कोरिया की ओर से लगातार मिसाइलों का परीक्षण किया जा रहा है। अब एक बार फिर सोमवार को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जलक्षेत्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इस बारे में जानकारी दक्षिण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved