img-fluid

MP: झांकी देखकर लौट रही किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो महीने तक चुप रहा परिवार

November 14, 2026

दतिया। दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गणपति की झांकी देखकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते भयभीत परिजन दो महीने तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। आखिरकार पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर के पीछे वारदात
पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 सितंबर की रात को घटी। पीड़ित किशोरी गांव में आयोजित गणपति उत्सव की झांकी देखने गई थी। उसके साथ आई चाची रात घर लौट गई थीं, जबकि किशोरी झांकी देखने के लिए वहीं रुक गई। रात करीब 10 बजे जब किशोरी अकेले घर लौट रही थी, तभी माता मंदिर के पीछे घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपी दीपक रावत, सूरज रावत और रविंद्र रावत पीड़िता को खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए। वहां आरोपियों ने किशोरी के हाथ-पैर पकड़ लिए और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

दो महीने बाद शिकायत दर्ज
घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। आरोपियों की धमकी और लोक-लज्जा के डर से परिवार ने तुरंत शिकायत नहीं की। लगभग दो महीने तक मानसिक तनाव झेलने के बाद पीड़िता ने मां के साथ महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

  • एलपीजी वितरक और उनकी टीमें देश के व्यापक ऊर्जा वितरण नेटवर्क की रीढ़ हैं - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

    Sat Nov 14 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) ने कहा कि एलपीजी वितरक और उनकी टीमें (LPG distributors and their teams) देश के व्यापक ऊर्जा वितरण नेटवर्क की रीढ़ हैं (Are Backbone of the Country’s Extensive Energy Distribution Network) । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved