img-fluid

MP: चार IAS के तबादले: रामप्रकाश अहिरवार होंगे भोपाल नगर निगम आयुक्त

October 19, 2026

भोपाल. मध्यप्रदेश (MP) सरकार ने रविवार देररात चार आईएएस (Four IAS) के ट्रांसफर किए हैं। इसमें प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भोपाल नगर निगम आयुक्त (Bhopal Municipal Commissioner) संस्कृति जैन का पदस्थापना स्थल बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, संस्कृति जैन को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार (Ramprakash Ahirwar) को भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


  • जानकारी के अनुसार, 2018 बैच के आईएएस रामप्रकाश अहिरवार वर्तमान में जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 2015 बैच की आईएएस संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। अब उन्हें वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2027 बैच की आईएएस अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वह भोपाल स्मार्ट सिटी की सीईओ थी। वहीं, छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2020 बैच के आईएएस अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।

    Share:

  • "आधे घंटे रुके, फिर वहीं गोली चलाई...": टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के चश्मदीद का बड़ा खुलासा

    Mon Oct 19 , 2026
    मुंबई. मुंबई (Mumbai) के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर जानलेवा हमला हुआ. फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनका ड्राइवर घायल हुआ है. घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीदों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved