भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम आदमी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (MP Transport Minister Govind Singh Corona infected) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।मंत्री ने बताया कि अभी तक कोरोना पीड़ितों में सर्दी, खांसी, बुखार आदि जैसे प्रारंभिक लक्षण पाये जाते थे, जिसके रहते मरीज अपनी जांच तुरंत करवा लेते थे, परंतु उन्हें इस प्रकार का कोई प्रारंभिक लक्षण नहीं था। इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved