
विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में विवाहित महिला को जबरदस्ती जहर पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां महिला के पति, जेठ और सास पर ही ये गंभीर आरोप लगे हैं। मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। महिला को पहले सिरोंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़िता का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में भर्ती महिला का नाम वैष्णवी दांगी है। उसने बताया कि उसके बैंक खाते में 50-60 हजार रुपए जमा है, जिसे उसे निकालने के लिए उसके ससुराल वाले दबाव बना रहे थे। जबकि महिला उन रुपयों को निकालने के पक्ष में नहीं थी। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो, फिर पति, जेठ, जेठानी और सास ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फिलहाल मामले की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved