img-fluid

MP: महिला को जबरदस्ती पिलाया जहर, पति, जेठ, सास और जेठानी पर गंभीर आरोप

February 28, 2026

विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में विवाहित महिला को जबरदस्ती जहर पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां महिला के पति, जेठ और सास पर ही ये गंभीर आरोप लगे हैं। मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। महिला को पहले सिरोंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़िता का उपचार जारी है।


  • जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में भर्ती महिला का नाम वैष्णवी दांगी है। उसने बताया कि उसके बैंक खाते में 50-60 हजार रुपए जमा है, जिसे उसे निकालने के लिए उसके ससुराल वाले दबाव बना रहे थे। जबकि महिला उन रुपयों को निकालने के पक्ष में नहीं थी। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो, फिर पति, जेठ, जेठानी और सास ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • राजा तो राजा ही रहता है...राजपाल यादव ने किया बड़ा ऐलान

    Sat Feb 28 , 2026
    मुंबई: बॉलीवुड के ‘कॉमेडी किंग’ राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 13 दिन जेल की सलाखों के पीछे गुजारने के बाद राजपाल अब बाहर आ चुके हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपनी ‘कर्मभूमि’ यानी कैमरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved