img-fluid

MP युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित, यश घनघोरिया बने नए प्रदेश अध्यक्ष

November 06, 2025

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस (Madhya Pradesh Youth Congress) के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर (Jabalpur) के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया (Lakhan Ghanghoria) के बेटे यश घनघोरिया (Yash Ghanghoria) ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है। यश को कुल 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख 38 हजार 780 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एप के माध्यम से चलाई गई, जिसमें हर नए सदस्य को 50 शुल्क देकर पंजीकरण करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चले इस अभियान में कुल 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने शुल्क जमा नहीं किया, जबकि 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने शुल्क के साथ सदस्यता प्राप्त की।


  • युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले वोट

    उम्मीदवार का नाम – प्राप्त वोट
    यश घनघोरिया 3,13,730
    अभिषेक परमार 2,38,780
    देवेन्द्र सिंह दादू 27,566
    शिवराज यादव 19,824
    राजवीर कुडिया 11,058
    जावेद पटेल 10,205
    योगिता सिंह 6,401
    शुभांगना राजे 6,132
    अब्दुल करीम 5,966
    प्रमोद सिंह 5,573
    मोनिका मांडरे 5,075
    स्वीटी पाटिल 4,512
    नीरज पटेल 4,510
    विनय पांडे 2,234
    राजीव सिंह 2,014
    प्रियेश चौकड़े 1,941
    गीता कड़वे 1,481
    आशीष चौबे 1,329

    महासचिव पद पर धीरेज सिंह परिहार को सबसे ज्यादा वोट
    युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के लिए 55 पदों पर 182 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से धीरेज सिंह परिहार ने सबसे ज्यादा 17,716 वोट हासिल कर शीर्ष स्थान पाया।

    उम्मीदवार का नाम प्राप्त वोट

    धीरेज सिंह परिहार 17,716
    सत्याम सिंह गुर्जर 15,201
    ऋषभ मिश्रा 14,699
    शिवम सिंह परिहार 13,319
    गौरव परमार 12,972
    प्रमोद पटेल 12,002
    सक्षम गुलाटी 10,792
    रोहित राजोरिया 10,435
    देवांशु सिंह परिहार 9,975
    दीपक ठाकुर 9,801

    Share:

  • MP Youth Congress election results announced, Yash Ghanghoria appointed new state president

    Thu Nov 6 , 2025
    Bhopal: The Madhya Pradesh Youth Congress election results have been announced. Yash Ghanghoria, son of Jabalpur MLA and former minister Lakhan Ghanghoria, won a landslide victory, securing the position of state president. Yash received a total of 313,730 votes, while Abhishek Parmar of Bhopal secured second place with 238,780 votes. Congress state spokesperson Vivek Tripathi stated […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved