
इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) की 2024 की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इन्तजार खत्म हो गया है, MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 (State Service Exam 2024) के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के लिए शासन ने कुल 110 पद विज्ञापित किये थे यानि इस परीक्षा का आयोजन 110 पदों की पूर्ति के लिए किया गया था।
एमपीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू के बाद चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम आज घोषित कर दिया है। आयोग ने अभी 87 प्रतिशत पदों की पदवार सूची जारी की है। 13 प्रतिशत पद अभी होल्ड पर रखे हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved