img-fluid

MP की ड्रोन दीदी को PM मोदी 15 अगस्त को लालकिले से करेगे सम्मानित, देशभर में रोशन कर रही चंबल का नाम

August 12, 2024

मुरैना। चंबल के मुरैना (Morena) जिले में रहने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी (Sunita Sharma and Khushboo Lodhi) अपने हुनर से आधुनिक खेती किसानी के सपनों को साकार कर रही हैं। इन दोनों किसान महिलाओं के हुनर के पीएम नरेंद्र मोदी भी मुरीद हो गए हैं। चंबल की दोनो “ड्रोन वुमेन” को पीएम नरेंद्र 15 अगस्त को दिल्ली के लालकिले से सम्मानित करेगे।

मध्य प्रदेश का चंबल इलाका जहां महिलाओं को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलती है, लेकिन इस इलाके में महिलाएं खेती के जरिए इस चंबल का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं और ऐसी ही दो किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी हैं। जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद अपना मिशन शुरू किया। जिन्होंने ग्वालियर में ही 15 दिन की ट्रेनिंग लेकर ड्रोन दीदी का प्रमाण पत्र हासिल किया। खुशबू खुद की 40 बीघा जमीन के साथ आसपास के 15 से 20 गांवों के किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिए कीटनाशक का छिड़काव करने जाती हैं। इससे जहां उनके समूह की आय में भी वृद्धि हुई है, वहीं किसानों को भी राहत मिल जाती है। इलाके में इस किसान महिला को ड्रोन दीदी के नाम से बुलाते हैं।


किसान महिला सुनीता शर्मा ने बताया कि वे लगातार अपनी खेती के अलावा अलग-अलग गांव में ड्रोन के जरिए खेतों में कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। वे अपने खेतों के अलावा आसपास के गांव में भी ड्रोन के जरिए कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। ड्रोन के जरिए स्व-सहायता समूह की आय बढ़ाने का इनोवेशन करने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा को अब 15 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

सुनीता शर्मा ने बताया है कि चंबल में कभी बहन बेटियों को घर से बाहर नहीं भेजते थे लेकिन आज यहां की बेटियां ड्रोन पायलट बन गई हैं और लाल किले से पीएम मोदी द्वारा भी सम्मानित हो रही हैं। यहां की बेटियां अलग-अलग क्षेत्र में पूरे देश में नाम रोशन कर रही हैं। यह काफी गर्व और फक्र की बात है। चंबल की किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगी, लेकिन उन्होंने अपनी लगन और हुनर के जरिए यह कर दिखाया है।

Share:

  • MP की बेटी ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराएगी तिरंगा, चढ़ेगी इतना ऊंचा पहाड़

    Mon Aug 12 , 2024
    भोपाल। 15 अगस्त को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर जिले (Ashoknagar district) की बेटी मुस्कान रघुवंशी (Muskan Raghuvanshi) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा झंडा फहराएंगी। इसके लिए बीते दिनों कलेक्टर सुभाष कुमार ने तिलक लगाकर व शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। इसके उपरांत तिरंगा सौंपकर उपमहाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved