img-fluid

मुजीब ने मनीष बनकर युवती को प्रेम जाल में फांसा… बलात्कार किया, अब शादी से इनकार

December 31, 2021

  • पीडि़ता ने हकीकत जानने के बाद में दर्ज कराई एफआईआर, आरोपी फरार

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाले युवक ने लॉक डाउन में मदद के दौरान युवती को प्रेम जाल में फांस लिया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी का नाम मुजीब है, जबकि उसने मनीष बनकर नजदीकी बढ़ाई और बलात्कार किया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। जबकि वह पहले से शादीशुदा है और अब शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। शिकायत करने के एवज में जान से मारने की धमकी देता है। मामले में पुसिस ने 376,376 (2) एन, 506,ताहि 3,5 म.प्र.धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। एसआई कल्पना गुर्जर के अनुसार 22 साल की युवती शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है। वह पूर्व में एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। फिलहाल वह कोई कार्य नहीं करती है। अप्रेल माह 2020 में लॉक डाउन के दौरान मनीष नाम का युवक उसके मोहल्ले में मदद के लिए आया करता था।


इस दौरान दोनों के बीच में दोस्ती हो गई थी। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और 3 अक्टूबर 21 को आरोपी ने पीडि़ता को मिलने बुलाया और उसके साथ बारा महल इलाके में स्थित एक रूम में बलात्कार किया। इस समय तक लड़की को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आरोपी दूसरे समुदाय का है। कुछ समय तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला। बाद में आरोपी ने बताया कि उसे नौकरी के संबंध में शहर के बाहर जाना है। इसके बाद में उसने लड़की से हर तरह का संबंध खत्म कर दिया। पीडि़ता ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता लगा कि आरोपी का असल नाम मुजीब है वह नूर महल इलाके में रहता है और पेशे से मैकेनिक होने के साथ ही एक गैराज का संचालन करता है। इसी के साथ लड़की को इस बात की जानकारी भी मिली कि आरोपी पूर्व से ही विवाहित है, जबकि उसने शादी की बात लड़की से छिपा रखी थी। पीडि़ता ने हकीकत जाननके के बाद भी लड़के पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने धर्म परिवर्तन करने की बात कही। फरियादिया ने इनकार किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और शिकायत न करने का दबाव बनाया। तब पीडि़ता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Share:

  • एक्सटेंशन की खबरों के बीच रिटायर्ड हो रहे PWD ENC

    Fri Dec 31 , 2021
    निर्माण भवन में शाम को होगा विदाई समारोह भोपाल। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अखिलेश अग्रवाल आज 62 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायरर्ड होने जा रहे हैं। हालांकि उनके रिटायरमेंट पर विभागीय अफसरों की निगाहें है। क्योंकि शासन स्तर पर उनको एक्सटेंशन देने की खबरें भी हैं। हालांकि निर्माण भवन की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved