img-fluid

मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर, अडानी भी टॉप-20 लिस्ट से फिसले

January 14, 2026

नई दिल्‍ली । एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और दूसरे रईस गौतम अडानी (Gautam Adani), दोनों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट (Bloomberg Billionaires List) में दोनों अरबपतियों का रुतबा घट गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मंगलवार को 2.07 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। इस झटके के साथ ही अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। अब उनके पास 99.6 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी अभी 18वें स्थान पर काबिज हैं। साल 2026 में अबतक अंबानी को 8.12 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। वहीं, गौतम अडानी को मंगलवार को 520 मिलियन डॉलर का झटका लगा। उनकी संपत्ति अब 81 अरब डॉलर रह गई है। इस साल अबतक इन्हें 3.47 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।


  • इन अमेरिकी अरबपतियों पर भी मंगल पड़ा भारी
    यह मंगलवार टॉप-10 में शामिल कुछ अरबपतियों पर भी भारी पड़ा। एलन मस्क की संपत्ति 1.26 अरब डॉलर कम हो गई। हालांकि, मस्क इस साल के टॉप गेनर हैं। उनकी कुल संपत्ति 640 अरब डॉलर है।

    तीसरे नंबर पर रहे जेफ बेजोस को 3.34 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और इस नुकसान के चलते अब एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति 264 अरब डॉलर रह गई है।

    पांचवे नंबर पर काबिज लैरी एलिसन को 2.37 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। उनकी संपत्ति अब 255 अरब डॉलर रह गई है।

    जुकरबर्ग दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब छठे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति में 3.73 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अब इनकी कुल संपत्ति 223 अरब डॉलर हो गई है। इस साल जुकरबर्ग ने भी 9.84 अरब डॉलर गंवाया है।

    जेनसेन हुआंग 154 अरब डॉलर के साथ ब्लूमबर्ग इंडेक्स में 9वें स्थान पर हैं। इन्हें 750 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ है। 10वें स्थान पर वॉरेन बफेट हैं। इनकी कुल संपत्ति 924 मिलियन डॉलर घटकर 149 अरब डॉलर हो गई है। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट सातवें नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति अब 848 मिलियन डॉलर घटकर 207 अरब डॉलर रह गई है। स्टीव बाल्मर को 2.08 अरब डॉलर का झटका लगा है। अब इनकी संपत्ति 164 अरब डॉलर रह गई है।

    इनकी संपत्ति बढ़ी
    दुनिया दूसरे सबसे रईस शख्स लैरी पेज को 3.09 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। अब इनके पास 287 अरब डॉलर की संपत्ति है। सर्गेई ब्रिन की दौलत और रुतबा दोनों बढ़ा है। मंगलवार को उन्होंने जेफ बेजोस को हटाकर दुनिया के तीसरे सबसे रईस की कुर्सी हासिल की। इनकी संपत्ति में 2.87 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब इनके पास 255 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

    Share:

  • MP: बसंत पंचमी इस साल जुमे के दिन.. धार की ऐतिहासिक भोजशाला में टकराव की आशंका

    Wed Jan 14 , 2026
    धार। इस साल बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार शुक्रवार 23 जनवरी को पड़ रहा है। जिसके चलते मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के धार शहर (Dhar city ) में स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है। दरअसल यहां पर स्थित ऐतिहासिक महत्व की भोजशाला (Historical Bhojshala) में हर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved