
दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क की दौलत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को झटका लगा है।
मस्क की दौलत:
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में 6.06 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। अब मस्क की दौलत 236 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर अमेजन (amazon) के सीईओ जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस की दौलत 5.63 बिलियन डॉलर बढ़कर 197 बिलियन डॉलर हो गई है। अब वह दौलत के मामले में एलन मस्क से 39 बिलियन डॉलर पीछे हैं।
मुकेश अंबानी को झटका:
दौलत के मामले में भारत के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को झटका लगा है। मुकेश अंबानी की दौलत 30.2 मिलियन डॉलर घट गई है। अब अंबानी का नेटवर्थ 102 बिलियन डॉलर है। इस गिरावट की वजह से अंबानी टॉप 10 अरबपतियों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। रैंकिंग के मामले में वह 11वें स्थान पर हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved