img-fluid

मुकेश-नीता अंबानी दादा-दादी बने, आकाश और श्लोका के घर बेटे का जन्म हुआ

December 10, 2020

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए। उनके बड़े बेटे को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। अंबानी परिवार के प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया, ‘‘श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।’’ आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की मार्च 2019 को शादी हुई थी।

मुकेश अंबानी (63) और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के और 25 वर्षीय अनंत। अंबानी परिवार विदेश में काफी समय बिताने के बाद पिछले महीने दिवाली से ठीक पहले मुंबई लौटा था। बयान में कहा गया, ‘‘नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है।’’ बयान के मुताबिक, ‘‘नए शिशु के आगमन से मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी मिली है और मां तथा बेटा दोनों स्वस्थ हैं।’’

Share:

  • भारत किसी का पिछलग्गू नहीं

    Thu Dec 10 , 2020
    डॉ. वेदप्रताप वैदिक रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने बर्र के छत्ते को छेड़ दिया है। उन्होंने रूस की अंतरराष्ट्रीय राजनीति परिषद को संबोधित करते हुए ऐसा कुछ कह दिया, जो रूस के किसी नेता या राजनयिक या विद्वान ने अबतक नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन और रूस को अपने मातहत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved