देश

मुंबई : शादी समारोह मे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 20 लोग गंभीर रुप से घायल

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक धमाका गणेश गली स्थित सारंग बिल्डिंग में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां एक शादी हो रही थी। घर में कैटररिंग वाले काम कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में आग लगी और फिर उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण मंगेश राणे भी बुरी तरह झुलस गए। कुछ मेहमान भी आए थे, वो भी जख्मी हो गए हैं। ब्लास्ट की वजह से 4 घरों की दीवार भी टूट गई हैं। रिश्तेदारों समेत कुल 20 लोग ब्लास्ट में घायल हुए हैं। जिनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Share:

Next Post

टीम इंडिया के ये 5 दिग्गज क्रिकेटर आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, BCCI ने दी बधाई

Sun Dec 6 , 2020
नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए दिसंबर का महीना काफी खुशियां लेकर आया है। 5 दिसंबर को शिखर धवन अपना जन्मदिन मना चुके है। और आज 6 दिसंबर को टीम इंडिया के 5 क्रिकेटर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन खिलाड़ियों के नाम है- तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर रवीद्र जडेजा और बल्लेबाज़ […]