img-fluid

मुंबई : मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार चपेट में आई, 4 लोग घायल

February 14, 2026

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के मुलुंड (Mulund) (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण (Metro construction) कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर (metro pillar) का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा (auto-rickshaw) और एक कार (car) पर गिर गया.

घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना करीब 12:20 बजे मिली. हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.


  • सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया.

    पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया. फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं. यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

    Share:

  • योगी का सपा पर तंज: शिक्षा मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझ लिया बिस्मिल्लाह खां

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण (Governor’s Address) पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा विभाग (Education Department) में प्रशासनिक अव्यवस्था और गंभीरता की कमी का जिक्र करते हुए एक मज़ेदार लेकिन चौंकाने वाला किस्सा (funny […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved