देश

नगर निगम के आयुक्त इकबाल ने कहा, कोरोना के नए वायरस की रोकथाम के लिए मुंबई नगर निगम तैयार

मुंबई । मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने कहा है कि कोरोना के नए वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। मुंबई विमानतल पर मनपा के स्वास्थ्यकर्मी युरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के लिए तैनात कर दिए गए हैं। इन यात्रियों को 7 दिन तक होटल में क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था की गई है।

चहल के अनुसार आज मंगलवार की रात 12 बजे से 5 जनवरी तक मुंबई सहित सूबे के सभी शहरीय क्षेत्रों में यूरोपीय देशों से विमान की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है। आज आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच विमानतल पर ही की जाएगी। इनमें अगर कोई कोरोना पाॅजिटिव पाया गया तो उसे तत्काल विमानतल से ही मरोल स्थित सेवनहिल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। विमानतल पर कोरोना निगेटिव पाए गए यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न होटलों में दो हजार कमरे बुक किए गए हैं।

चहल ने बताया कि पांच दिन बाद फिर इन यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। जिन यात्रियों का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आएगा, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और जिनका निगेटिव पाया गया, उन्हें घर जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंबई नगर निगम ने विमानतल पर तैनात यात्रियों की जांच के लिए पीपीई किट मुफ्त में मुहैया कराया है।

उल्लेखनीय है कि युरोपीय देशों में खासकर लंदन में कोरोना का नया वायरस तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राज्य में मंगलवार की रात से ही सभी शहरों में 15 दिनों के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इस आदेश के बाद राज्य के सभी विमानतलों पर यूरोपीय देशों से आए विमान यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।

Share:

Next Post

किसान आंदोलन : हरियाणा पुलिस ने एनएच-44 पर सफर करने से बचने की दी सलाह, एडवाइजरी जारी

Tue Dec 22 , 2020
चंडीगढ़ । कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा में चल रही किसानों की मोर्चाबंदी से एनएच-44 पर सिंघु बॉर्डर का रास्ता 27 दिनों से बाधित है। लिहाजा यात्रियों की परेशानी को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने दिल्ली व गुरुग्राम जाने को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। खासकर चंडीगढ़ व अंबाला की ओर से […]