उज्जैन। नगर निगम द्वारा लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमणों पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को इंदिरा नगर स्थित अनारकेश्वर महादेव मंदिर के पास सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को गैंग ने तोड़ा। इंदिरा नगर स्थित अनारकेश्वर महादेव मंदिर के पास रिक्त शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई नगर निगम रिमूव्हल गैंग ने की। इसमें शासकीय भूमि पर नगर निगम द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना है लेकिन उक्त जमीन पर अवैध रूप सेक झुग्गी झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया गया था जिसे कल गैंग ने अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved