भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रतिबंधित डिस्पोजेबल सामग्री से भरे ट्रक को नगर निगम ने किया जब्त, ठोका जुर्माना

भोपाल। नगर निगम के अमले ने शनिवार को रायसेन रोड पर एक ट्रक पकड़ा, जिसमें प्रतिबंधित डिस्पोजेबल सामग्री भरी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण के लिए घातकडिस्पोजेबल सामग्री भारी तादाद में जबलपुर से भोपाल में विक्रय के लिए लाई जा रही थी। जोन क्रमांक 14 व 15 के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सामग्री को जब्त कर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री की कीमत 77 हजार रुपये से अधिक है। स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र शास्त्री ने प्रतिबंधित डिस्पोजेबल सामग्री से भरा हुआ रायसेन रोड पर देखा। इसकी जानकारी उन्होंने वरिष्ट अधिकारियों को दी। इस पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच वाहन क्रमांक एमपी 04 सीबी 9761 के वाहन चालक से पूछताछ के साथ कागजों की छानबीन की। वाहन चालक मनीष ने बताया कि ट्रक की डिलीवरी इतवारा निवासी मोहम्मद असलम के यहां करना थी। नगर निगम की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी तादाद में डिस्पोजेबल सामग्री ले जाई जा रही है। ड्राइवर के बयानों के आधार पर छापामार कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने सप्लाई करने वाले चाहत रोडलाइंस, उपज मंडी ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा जबलपुर से भी संपर्क किया है। साथ ही जबलपुर के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान जोन क्रमांक 14 के जोनल अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, जोन 15 के सहायक यंत्री रवि सिंह व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मगन लाल झा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जोन क्रमांक 16 में निगम अमले ने क्षेत्र में छापमार कार्रवाई कर लगभग 96 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन व कैरी बेग जब्त कर चार हजार 900 रूपये का जुर्माना वसूला।

Share:

Next Post

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव, RCP सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sun Dec 27 , 2020
पटना। अरुणाचल में अपने 6 विधायकों के टूट कर भाजपा में जाने के बाद बिहार की राजधानी पटना में JDU की बैठक जारी है। नीतीश की अगुवाई में चल रही इस बैठक में बड़ा राजनीतिक बदलाव किया गया है। इसके तहत RCP सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पटना में जदयू (JDU) […]