
लटेरी। लटेरी में शुक्रवार दोपहर को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान ने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मुसलमानों को भी बराबर मिल रहा है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। यह मुस्लिम विरोधी नहीं। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी योजनाओं में मुस्लिमों को बराबर का अधिकार मिला है, जिसमें उज्ज्वला, पीएम किसान, आयुष्मान भारत, लाडली बहन योजना, विवाह निकाह योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved