ब्‍लॉगर

घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास मच्छर नहीं फटकेंगे

– सेहतमंद रहने के साथ घर-आंगन की खूबसूरती भी बढ़ाएं

घर को मच्छरों से मुक्त रखना आजकल बहुत कठिन हो गया है। कई तरह के उपायों के बाद भी मच्छर पीछा नहीं छोड़ते। घर के किसी न किसी कोने से निकल ही आते हैं। मच्छर खुद तो आते ही हैं, अपने साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, वायरल बुखार इत्यादि लेकर भी आते हैं। रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के अधीक्षक डॉ. प्रवीण जोशी बताते हैं कि मच्छरों एवं कीटों को आयुर्वेदिक पौधों की मदद से दूर रखा जा सकता है।

हम मच्छरों से निजात पाने के लिए अकसर केमिकल से बने कई उत्पादों का बाजार से खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। ये हमारी त्वचा और शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं।

मच्छरों से बचने के अनेक प्राकृतिक तरीके भी हैं। हम प्रकृति के साथ रहकर बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के इससे निजात पा सकते हैं। रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के अधीक्षक डॉ. प्रवीण जोशी बताते हैं कि मच्छरों एवं कीटों को आयुर्वेदिक पौधों की मदद से दूर रखा जा सकता है। आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, तालाबों और खेतों की मेड़ों में आयुर्वेदिक पौधे जैसे तुलसी, कृष्णा तुलसी, ओडोमास, पुदीना, दमनक, अजवाइन, मरीच, लहसुन, गेंदा, लेमन ग्रास, नीम, यूकेलिप्ट्स, मुनगा, निर्गुन्डी, करंज, शीशम, वासा और कर्पूर मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करते हैं।

तुलसी व कृष्णा तुलसी – तुलसी के पौधे से निकलने वाली सुगंध मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करती है। आपको सेहतमंद रखने और मच्छर को दूर भगाने में तुलसी बेहद लाभदायक है। मच्छरों को घर से दूर रखने गमले में तुलसी का पौधा लगाकर रखना चाहिए।

गेंदा का पौधा – गेंदे के फूल न सिर्फ आपकी बालकनी और बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इसकी सुगंध मक्खी व मच्छर को भी घर से दूर रखते हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि गेंदें के फूलों में पाई जाने वाली गंध मक्खी-मच्छरों को पसंद नहीं होती है। यह पौधा भी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट होता हैं। गेंदे के फूल पीला, गहरा नारंगी और लाल रंग के होते हैं। इनकी गंध मच्छरों को परेशान कर देती है जिससे वे इसके आसपास नहीं आते।

लेमन ग्रास – हर घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। लेमन ग्रास का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है, वहीं इससे मच्छर भी दूर भागते हैं।

नीम का पौधा – मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर रखने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां नीम का पेड़ जरूर लगाएं। इससे घर के अंदर मच्छर नहीं आएंगे।

लहसुन का पौधा – यह माना जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो अपने घर में लहसुन का एक पौधा जरूर लगाएं।

Share:

Next Post

32वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश बना ओवर ऑल चैम्पियन

Mon Mar 14 , 2022
-मप्र के खिलाड़ियों ने जीते 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदक भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की छोटी झील (small lake of bhopal) पर 10 से 13 मार्च, 2022 तक खेली गई 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप (32nd National Senior & Junior Canoe Sprint Championship) का रविवार […]