मनोरंजन

‘नागिन’ फेम पर्ल वी पुरी को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, नहीं मिली जमानत

मुबंई। नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) पर एक बच्ची के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पर्ल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उन्हें जमानत भी नहीं मिली है। पर्ल को 4 जून की रात को पुलिस ने आईपीसी की धारा CR IPC 376 AB, r/w POCSO Act 4, 8, 12,19, 21 के तहत अरेस्ट किया था। पर्ल की दोस्त करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि पर्ल को जमानत मिल गई है। उन्होंने पर्ल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि सत्यमेव जयते। सत्य की जीत हुई और पर्ल भी जीत गया। बेल मिल गई है। अब डीसीपी संजय पाटिल ने बताया है कि पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उन्हें जमानत भी नहीं मिली है।

बच्ची की उम्र 5-7 साल होने की वजह से पर्ल के खिलाफ POSCO(प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स) यानि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत करवाई की गई थी। जिसमें आरोपी को जमानत नहीं मिल सकती। क्योंकि इसे नॉन बेलेबल ओफ्फेंस यानी जमानत न मिलने वाला गुनाह कहा जाता है। इसलिए बाकि मामलों से राहत मिलने के बावजूद पर्ल की जमानत रिजेक्ट कर दी गई है और उन्हें कस्टडी में लिया गया है। पर्ल के खिलाफ मामला बच्ची के पिता ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट्स की माने तो बच्ची के पिता ने शिकायत में कहा है कि बच्ची पर्ल के साथ सेल्फी लेना चाहती थी। जिसके बाद पर्ल उसे वैनिटी वैन में ले गए थे। जहां उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका रेप किया।

हमारे सूत्रों के मुताबिक ये मामला साल 2019-2020 का है। जब पर्ल मुंबई में वसई नायक में सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। जिस बच्ची के पिता ने उन पर आरोप लगाया है। उस सीरियल का हिस्सा उनकी पत्नी भी थी। ये बच्ची पर्ल को उनके ऑन स्क्रीन नाम से पहचानती थी। पर्ल के अरेस्ट होने की खबर आने के बाद कई टीवी सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए हैं। एकता कपूर, शालीन भनोत और अद्विक महाजन, करिश्मा तन्ना, अनीता हसंनदानी सहित कई सेलेब्स ने पर्ल के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। पर्ल के दोस्त कह रहे हैं कि यह सब बकवास है और उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Share:

Next Post

इस देश में बंदूकधारियों का आतंक, गांव में घुसकर कर दी 13 लोगों की हत्या

Sat Jun 5 , 2021
डेस्‍क। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso) में बंदूकधारियों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। अब खबर आई है कि शुक्रवार की रात कम से कम 13 लोगों की हत्या कर दी गई है (Crime in Burkina Faso)। ये घटना देश के साहेल क्षेत्र में स्थित मार्कोये में हुई है। इस बात की जानकारी […]