
नागदा। मप्र शासन उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से नागदा के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल समाजसेवी राजेश सकलेचा, सुमित मेहता ने मंत्री सकलेचा को नागदा क्षेत्र को कम्प्यूटर हार्डवेयर, कार्बन क्रेडिट, ई-वेस्ट जैसे उद्योगों की जरुरत होना बताया। जिसे लेकर मंत्री सकलेचा ने आश्वस्त भी किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का भी सम्मान किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved