जबलपुर। रोजगार दिवस (employment day) पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर निवासी न्रमता दीक्षित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (Prime Minister Employment Generation Scheme) के तहत मिले 25 लाख रुपये के ऋण से गोबर से रंगाई-पुताई में इस्तेमाल होने वाला पेण्ट बनाने का प्लाण्ट लगाएगी।
नम्रता ने बताया कि गोबर से पेण्ट बनाने की प्रेरणा उन्हें खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों से मिली। नम्रता के अनुसार जबलपुर और इसके आसपास कही भी गोबर से पेण्ट बनाने का प्लाण्ट नहीं है। इस वजह से इस क्षेत्र में काफी अच्छी संभावनाओं को देखते उन्होंने पनागर के पास ग्राम फुटाताल गोबर से प्लाण्ट लगाने का निश्चय किया।
नम्रता बताती है कि उन्हें गोबर से पेण्ट बनाने का प्लाण्ट लगाने के इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों तथा स्टेट बैंक के अधिकारियों से पूरा सहयोग मिल रहा हैं। नम्रता ने बताया कि गोबर से पेण्ट बनाने के लिये मशीनरी का आर्डर दिया जा चुका है। उसने योजना के तहत ऋण स्वीकृत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताते हुये कहा कि केन्द्र और राज्य शासन की नीतियां न केवल युवाओं के लिये खुद का उद्योग और व्यवसाय करने में मददगार साबित हो रही है,बल्कि युवा अब दूसरों को रोजगार देने में सक्षम बन रहे हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved