img-fluid

नरोत्तम मिश्रा ने की कमलनाथ और दिग्विजय से अपील, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को दे समर्थन

July 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन और वोट देने की अपील की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नौ बार के सांसद कमलनाथ जी और जनजाति वर्ग के सहयोग से अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह जी से अनुरोध है कि वह 70 साल में पहली बार सर्वोच्च पद की उम्मीदवार बनाई गईं जनजाति वर्ग की बहन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। किसी समय आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है अब समय है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए।


डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार कोई आदिवासी बहन सुशोभित होने जा रही है। मेरा कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायकों से विनम्र अपील है कि राष्ट्र निर्माण के इस नवीन अध्याय के महायज्ञ में अपनी आहूति दें और द्रौपदी मुर्मू को अमूल्य मत दें। बता दें, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपर्दी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल आएंगी। उनके स्वागत के लिए भाजपा आदिवासी थीम पर तैयारी कर रही है।

Share:

  • इंदौर: गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की अस्पताल में मौत

    Thu Jul 14 , 2022
    इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार रात हीरानगर थाना क्षेत्र मे तीन से चार बदमाशो ने एरोड्रम थाना क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश अनिल दीक्षित को सर में गोली मारी थी. घायल का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा था. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved