img-fluid

NASA : साइंटिस्ट हुए हेरान जूपिटर के उपग्रह से रिकॉर्ड हुई 50 सेकंड की रहस्यमयी आवाज

December 20, 2021

नई दिल्ली । नासा के जूनो मिशन (NASA’s Juno Mission) के तहत जब स्पेसक्राफ्ट( Spacecraft) ने बृहस्पति के पास 38वीं उड़ान भरी तो एक रहस्यमयी आवाज ने नासा के वैज्ञानिकों (NASA scientists)  को चौंका दिया। ये आवाज बृहस्पति के उपग्रह गैनीमेड से आ रही थी। नासा ने इस बात का खुलासा किया कि जूनो स्पेसक्रॉफ्ट ने 50 सेकंड की एक रहस्यमयी आवाज को रिकॉर्ड किया है।ऑडियो की क्लिप इलेक्ट्रिक और मैग्नेटिक तरंगो से बनी थी. इन तरंगों के बारे में जानने के लिए स्पेसक्रॉफ्ट के वेव्स इंस्टूमेंट का इस्तेमाल किया जिससे यह आवाज रिकॉर्ड हो पाई। ये Trippy Space Age Soundtrack की तरह की आवाज थी।

जूनो मिशन की टीम (Juno Mission Team) उड़ान के दौरान स्पेसक्राफ्ट (Spacecraft) द्वारा बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा गैनीमेड से मिले डाटा के बारे में गहन जांच कर रही है। जूनो स्पेसक्राफ्ट ने गैनीमेड चंद्रमा की सतह से 1,038 किलोमीटर दूरी से उड़ान भरा था। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट 67 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहा था। जूनो स्पेसक्राफ्ट से मिले डेटा की मदद से वैज्ञानिक ग्रेट ब्लू स्पॉट और बृहस्पति के चुंबकीय क्षेत्र का नक्शा बनाने का काम कर रहे हैं. ग्रेट रेड स्पॉट एक ग्रह के भूमध्य रेखा पर सालों से आया तूफान है। जूनो मिशन की टीम ने ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव को देखा है।


इस मिशन की टीम ने जूनो स्पेसक्राफ्ट (Juno Spacecraft) द्वारा ली गई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में ग्रह के घूमने वाले एन्वायरमेंट की खूबसूरती (beauty of environment) को देखा जा सकता है। बृहस्पति ग्रह पर आए तूफान की तस्वीरों ने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। बृहस्पति के वायुमंडलीय डायनेमिक्स और पृथ्वी के महासागरों के भंवरों में एक जैसी समानताएं नजर आ रही हैं। जूनो अंतरिक्ष यान के बृहस्पति पर उतरने के बाद से टीम ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव देख रही है. ग्रेट ब्लू स्पॉट प्रति सेकंड लगभग 2 इंच (5.1 सेमी) आगे बढ़ रहा है और 350 वर्षों में ग्रह के चारों ओर एक चक्कर पूरा करेगा। वहीं, ग्रेट रेड स्पॉट पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और करीब 4.5 साल में ग्रह का पूरा चक्कर लगाएगा।

Share:

  • MP : अनुपम राजन होंगे मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    Mon Dec 20 , 2021
    भोपाल । 20 दिसंबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) (I a s) के वरिष्ठ अधिकारी अनुपम राजन मध्य प्रदेश (Senior Officer Anupam Rajan Madhya Pradesh) के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। इस संबंध में मध्य प्रदश सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उच्च […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved