खेल

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिपः MP अकादमी के अमित ने जीता कांस्य पदक

अकादमी के पांच खिलाड़ी आज देंगे एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल

भोपाल। मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी (Madhya Pradesh Archery Academy) के खिलाड़ी अमित यादव (Amit Yadav) ने शनिवार को 40वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (40th Senior National Archery Competition) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक दिलाया। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप मध्यप्रदेश ने में कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य कुल 8 पदकों पर अपना कब्जा जमा लिया है।


इसके साथ ही चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर मप्र तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए हुआ है। वे रविवार, 10 अक्टूबर को ट्रायल देंगे। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस उपलब्धि पर पदक विजेता खिलाड़ियों और चयनित खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

अमित ने पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में रेलवे को 6-5 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस प्रदर्शन के आधार पर अमित का चयन एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए हुआ है। ट्रायल के लिए चयनित अन्य खिलाड़ि़यों में मुस्कान किरार, रागिनी मार्को, सृष्टि सिंह और सौरभ पांडे हैं। एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल रविवार को आयोजित किए गए हैं। ये सभी खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में भागीदारी करेंगे। प्रदेश की टीम के सभी खिलाड़ी मप्र तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सलारिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हॉकी चैंपियनशिपः MP Hockey Academy क्वार्टर फाइनल में

Sun Oct 10 , 2021
– ओडिशा नवल टाटा, राउंडग्लास पंजाब और एसजीपीसी अकादमी भी अंतिम आठ में भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 (Sub Junior Boys Academy National Hockey Championship-2021) के छठे दिन शनिवार को मप्र राज्य हॉकी अकादमी (MP State Hockey Academy) ने अपने […]