खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मप्र के players ने जीते एक स्वर्ण समेत दो पदक

भोपाल। देश की राजधानी नई दिल्ली के आर्मी पोलो रायडिंग सेंटर में गत 03 जनवरी से आगामी 10 जनवरी तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत दो पदक मध्यप्रदेश को दिलाया।

खेल विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के ड्रेसाज प्रिलिमिनरी की व्यक्तिगत स्पर्धा में गत दिवस अकादमी के खिलाड़ी मृत्युन्जय राठौड़ ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि टीम स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी मृत्युन्जय राठौड़, सुदीप्ति हजेला और जावेद खान ने एक रजत पदक अर्जित किया। घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के तीन बालक और तीन बालिका सहित छह खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार, 06 जनवरी को एलीमेन्ट्री ड्रेसाज और मीडियम डेऊसाज इवेन्ट में मुकाबले खेले जाएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

 

Share:

Next Post

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त हुए ग्रेग क्लार्क

Wed Jan 6 , 2021
नई दिल्ली। ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी के क्लार्क 2017 से 2020 तक कनाडाई पुरुष हॉकी टीम के सहायक कोच थे। वह जनवरी 2021 की शुरुआत में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में शामिल होंगे। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के लिए हॉकी खिलाड़ी के […]