भोपाल! नालसा (nalsa) के निर्देशानुसार 10 जुलाई 2021 को जबलपुर में नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat in Jabalpur) का आयोजन किया जाएगा। आयोजन कोविड-19 की गाईडलाइन (covid-19 guideline) का पालन करते हुए तथा स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए किया जाएगा। इसमें चिन्हित किये गये मुकदमा पूर्व (प्रि-लिटिगेशन) एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को निराकरण के लिये रखा जाएगा।मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव ने नेशनल लोक अदालत में चिन्हित किये गये है। प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार न्यायालयों में लंबित/प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण के लिये सभी संबंधित विभागों/अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रसारित करने का आग्रह किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved