बड़ी खबर

नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद

राजौरी । राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर शनिवार सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी फिलहाल जारी है।

शनिवार सुबह पाकिस्तान सेना ने जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर बसे लाम सेक्टर में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलाबारी में भारतीय सेना के दो जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी ने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य नायक रैंक के जवान का उपचार अभी अस्पताल में जारी है।

Share:

Next Post

नौकरी में रहते भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे भाजपा सांसद ने दी ठेकेदार को धमकी

Sat Nov 21 , 2020
पीएचई के प्रमुख अभियंता रहे हैं गुमान सिंह डामोर भोपाल। रतलाम से भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर ने एक कार्यक्रम में फोन पर ठेकेदार को समय सीमा में काम नहीं करने पर उल्टा टांगने की धमकी दी है। खास बात यह है कि डामोर राजनीति में आने से पहले पीएचई के ईएनसी थे। वे कई […]