नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश (Gujarat and Himachal Pradesh) विधानसभा (state assembly) सीटों पर गुरुवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सबसे पहले पोस्टल बैलेट (postal ballot) व सर्विस मतदाताओं के वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक गुजरात में भाजपा को एक तरफा बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।
जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। जानकारी के अनुसार रुझानों में 68 सीटों में से भाजपा 31 और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि चार अन्य आगे हैं।
जबकि सूबे में आज मौसम खुशगवार बना हुआ है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved