img-fluid

नीट पेपर लीक: कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार पर जमकर साधा निशाना

May 18, 2026

जबलपुर। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 23 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली नीतियों और व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।


  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, राजेश तिवारी, ठाकुर विक्रम सिंह, एडवोकेट राजेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नेकनारायण सिंह, शुभम श्रीवास्तव,विवेक यादव, जयंत जैन, फिरोज अहमद, ललित सोनी, सुरेंद्र शुक्ला, शिव नामदेव समेत अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर देश भर में आक्रोश है और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मशाल जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के युवा कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से उनके सपने टूट रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने छात्रों के भविष्य की रक्षा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे इस आंदोलन को और तेज करेंगे।

    Share:

  • खेतों की जमीनों पर उग आए होटल-रेस्टारेंट और ढ़ाबा, जिम्मेदार देख रहे तमाशा

    Mon May 18 , 2026
    भेड़ाघाट, पाटन, कटंगी, पनागर के बायपास किनारे धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कार्य जबलपुर। जिले के नए मास्टर प्लान को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आम नागरिक जहां लंबे समय से नए मास्टर प्लान के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन लोगों की चिंता बढ़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved