बड़ी खबर राजनीति

बातचीत के नाम पर दिखावा कर रही केन्द्र सरकार : सैलजा

हिसार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा ​है कि आज देश और प्रदेश के आम नागरिकों के मन में भाजपा सरकार की सारी सच्चाई साफ हो चुकी है। लोग जान चुके हैं कि इस सरकार का जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इन्हें किसी का दुख या दर्द नजर नहीं आता है। इनका ध्यान सिर्फ अपने पूंजीपति साथियों को फायदा पहुंचाने में लगा रहता है। भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के सामने जनता के हितों को भूल चुकी है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान आंदोलन एक जन-आंदोलन है। सरकार लगातार किसानों के साथ बातचीत के नाम पर दिखावा कर रही है। किसान आंदोलन में 70 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों को छीनकर कृषि अर्थव्यवस्था को बड़े पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है। सरकार कृषि कानूनों की आड़ में किसानों को बेचने का प्रयास कर रही है लेकिन किसान भाजपा सरकार के इन षड्यंत्रकारी मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।


कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि यह कानून वापस नहीं होंगे। यही इनका राजहठ है। जो आज पूरी स्थिति को इस मुकाम पर ले आया है। भाजपा सरकार एक तरफ बातचीत का ढोंग करती है और दूसरी तरफ कहती है कि हम यह कानून वापस नहीं लेंगे। भाजपा सरकार द्वारा बातचीत का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। भाजपा सरकार की मंशा शुरुआत से ही साफ नहीं रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के हित सर्वोपरि होते हैं। लेकिन अहंकारी भाजपा सरकार यह भूल चुकी है। मौजूदा सरकार का संसदीय प्रणाली में कोई विश्वास नहीं है। भाजपा सरकार लगातार तानाशाही कर रही है। तानाशाही करने वाली सरकारों के दिन लद जाते हैं और भाजपा सरकार के भी दिन लद गए हैं। कांग्रेस पार्टी किसान के साथ है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

प्रशासन का मनोबल तोड़ कर विकास ठप करना चाहता है राजदः सुशील मोदी

Sat Jan 23 , 2021
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रशासन का मनोबल तोड़ कर विकास ठप करना चाहता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद ने अपने शासनकाल में सीनियर और काबिल अफसरों तक का सार्वजनिक रूप से इतना अपमान किया था कि उस दौर […]