img-fluid

नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा, ‘ईरान ने मेरे बेटे को मारने की कोशिश की’; सुरक्षा को लेकर फिर छिड़ी बहस

August 25, 2026

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ईरान (Iran) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके एक बेटे को निशाना (Targeting the son) बनाकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। नेतन्याहू के मुताबिक, इस कथित साजिश की जानकारी कई महीनों से थी, लेकिन मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगी हुई थी। अब उन्होंने खुद इस आरोप का खुलासा किया है।

नेतन्याहू ने इजरायली चैनल 14 को दिए एक फोन इंटरव्यू में कहा कि ईरान ने उनके एक बेटे को निशाना बनाया और उसे जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके किस बेटे को कथित तौर पर निशाना बनाया गया था। ईरान की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नेतन्याहू ने क्या दावा किया?

इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि उनके परिवार से जुड़ी एक बेहद गंभीर घटना हुई है। उनके मुताबिक, ईरान ने उनके एक बेटे को निशाना बनाकर उसकी जान लेने की कोशिश की।

यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब इजरायल में शीर्ष नेताओं और पूर्व सैन्य अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज है। नेतन्याहू का कहना है कि ईरान से खतरे को देखते हुए उनके परिवार की सुरक्षा को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

नेतन्याहू के तीन बच्चे

बेंजामिन नेतन्याहू के तीन बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे याइर नेतन्याहू 2024 की शुरुआत से अमेरिका के मियामी में रह रहे हैं और उन्हें शिन बेट की सुरक्षा मिली हुई है। उनके छोटे बेटे अवनेर नेतन्याहू इजरायल में रहते हैं और सार्वजनिक जीवन से काफी दूर रहते हैं। नेतन्याहू की बेटी नोआ नेतन्याहू-रोथ भी यरुशलम में रहती हैं।

हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि कथित हमले की साजिश में किस बेटे को निशाना बनाया गया था और यह प्रयास कब या किस तरीके से किया गया।


  • शिन बेट की सुरक्षा को लेकर भी विवाद

    नेतन्याहू का यह बयान इजरायल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही बहस के बीच आया है। घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट को सुरक्षा देने से इनकार किया है।

    दूसरी ओर, नेतन्याहू ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने 24 घंटे सुरक्षा दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि ईरान से खतरे को देखते हुए यह कोई विलासिता नहीं, बल्कि जरूरी सुरक्षा उपाय है।

    ईरान के साथ तनाव के बीच बड़ा दावा

    इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच नेतन्याहू का यह आरोप बेहद गंभीर माना जा रहा है। हालांकि, उनके दावे के समर्थन में फिलहाल सार्वजनिक तौर पर कोई विस्तृत सबूत या कथित हत्या की साजिश का विवरण सामने नहीं आया है। ऐसे में इस मामले में ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया और इजरायली सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सामने आने वाली जानकारी महत्वपूर्ण होगी।

    Share:

  • आसिम मुनीर के हाथों में पाकिस्तान की सैन्य ताकत का केंद्रीकरण, नए कानून से बढ़ी सत्ता और मार्शल लॉ की आशंका

    Tue Aug 25 , 2026
    लाहौर। पाकिस्तान (Pakistan) में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Asim Munir) की शक्तियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। संसद के उच्च सदन में कुछ ही घंटों के भीतर ‘डिफेंस फोर्सेस ऑफ पाकिस्तान एक्ट 2026’ (‘Defence Forces of Pakistan Act 2026’) पारित होने के बाद देश की सैन्य कमान का बड़ा हिस्सा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved