
नई दिल्ली (New Delhi) । राजधानी दिल्ली (Delhi) में दो साल बाद लाल किला (Red Fort) स्थित 15 अगस्त पार्क और माधव दास पार्क में ‘भारत पर्व’ (Bharat Parv) का आगाज हो गया है। पर्व में विभिन्न राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति, कला की झलक देखने को मिलेगी। गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी (Yes. Kishan Reddy) ने भारत पर्व का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो साल के बाद भारत पर्व आयोजित किया गया है। भारत संस्कृति और विरासत का देश है। भारत पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करता है। देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग कलाकार, संगीतकार, शिल्पकार और हस्त कलाकार यहां आए हैं। अलग-अलग राज्यों के भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। अगले छह दिन तक इस ऐतिहासिक लाल किला पर एक लघु भारत का दर्शन देख सकते हैं।
31 जनवरी तक चलेगा
वर्ष 2016 में भारत पर्व की शुरुआत हुई थी, लेकिन बीच में कोरोना के चलते आयोजन नहीं हो सका था। इस वर्ष 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन चलेगा। दोपहर 12 बजे से लोगों को प्रवेश मिलेगा।
लोक और आदिवासी नृत्य प्रदर्शन होगा
भारत पर्व में फूड फेस्टिवल, हस्तशिल्प मेला, लोक और आदिवासी नृत्य प्रदर्शन और गणतंत्र दिवस की झांकी देखी जा सकती है। देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी 20 और मिशन लाइफ के बारे में जानने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तकला स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार इस पर्व का हिस्सा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved