img-fluid

नया खुलासाः Sub Variant XBB1.16 की वजह से बढ़ रहे कोरोना मरीज

March 23, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। तीन साल (three years) से कोरोना वायरस (Corona virus) के कई वैरिएंट और उनके मिश्रित उप वैरिएंट (Multiple variants and their mixed sub-variants) सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक्सबीबी1.16 उप वैरिएंट (XBB1.16 Sub Variant) का पता चला है कि यही जो पहली बार भारत में मिला था लेकिन अब यह 14 देशों तक पहुंच गया है। बीते दिनों देश में संक्रमण के मामलों में आए उछाल का कारण एक्सबीबी1.16 वैरिएंट है।

इसके चलते 30 फीसदी से अधिक मरीजों में यह उप वेरिएंट मिल रहा है। यह जानकारी देते हुए नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर के आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि कोरोना के इस नए उप वेरिएंट का अनुपात पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ता हुआ देखा गया है। अभी तक तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, पुडुचेरी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के सैंपल में इसकी पुष्टि हुई है। तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में एक्सबीबी1.16 मामले सबसे अधिक हैं। हालांकि, कम जांच और सीमित जीनोम सीक्वेंसिंग के चलते वैज्ञानिक देश के अलग-अलग राज्यों के अनुसार बहुत अधिक संभावना व्यक्त नहीं कर सकते हैं।


कर्नाटक व महाराष्ट्र में सबसे पहले मिले थे
लंबे समय से जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी रखने वाले इन्साकॉग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि इस नए उप वेरिएंट के शुरुआती जीनोम फरवरी में कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे पहले मिले थे। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस की जीनोमिक निगरानी अभी भी जरूरी है। जैसे-जैसे लोग संक्रमित हो रहे हैं और वायरस के नए वंश उभर रहे हैं, ऐसे में लोगों का कोविड सतर्कता नियमों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जिनका टीकाकरण अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें देरी नहीं करनी चाहिए।

एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन देश में 1,134 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 मार्च को 1,071 मामले सामने आए थे। नए मरीजों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले भी 7,026 तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में पांच लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले सामने आ चुके हैं। 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 279 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।

Share:

  • PM के खिलाफ पोस्टर पर कार्रवाई को लेकर 'आप' का आज धरना-प्रदर्शन, केजरीवाल और भगवंत मान भी होंगे शामिल

    Thu Mar 23 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के खिलाफ पोस्टर (poster) लगाने और उसपर पुलिसिया कार्रवाई किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने ऐतराज जताया है। आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी के नेता औऱ कार्यकर्ता इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आप के राष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved