img-fluid

साढ़े 12 लाख से बनी अंबेडकर की नई प्रतिमा लगाई गई..अब होगा लोकार्पण

November 19, 2024

उज्जैन। नगर निगम ने टावर चौक पर बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कर को दिया हैं। प्रतिमा को इसके ग्वालियर से बनाकर लाया गया हैं। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। शहर के हृदय स्थल टावर चौक पर 40 साल पहले स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को बदलना पड़ा है।



दरअसल कुछ समय पहले उज्जैन के टावर चौक पर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इस घटना में, एक युवक ने बाबा साहब की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया था। नगर निगम ने नई प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए ग्वालियर के प्रतिभा कला केंद्र के कलाकार को नई प्रतिमा बनाने का ऑर्डर दिया गया था। ग्वालियर में 12.50 लाख की लागत से आर्टीकल्स ब्रांझ की करीब 10 फीट की प्रतिमा को पेडस्टल पर स्थापित कर दिया हैं। बता दें कि चार दिन पहले नगर निगम ने पुरानी क्षतिग्रस्त प्रतिमा को के्रन की मदद से हटाकर विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर में एक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया था।

Share:

  • सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

    Tue Nov 19 , 2024
    बच्चों के लिए निमोनिया के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू निमोनिया से हर साल 100 में से 17 बच्चों की मृत्यु हो जाती है उज्जैन। ठंड यानी सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस सीजन में हर साल जन्म से लेकर 5 साल तक के बच्चे निमोनिया और सांस से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved