
भोपाल। मध्यप्रदेश में बेटा-बेटी के जन्म के बाद प्रमाण-पत्र के लिए माता-पिता को भटकना नहीं पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत बच्चों के जन्म के बाद माता-पिता को तुरंत ही बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र मिल सकेगा। प्रमाण-पत्र की महत्ता को देखते हुए जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को भी इस निर्देश से अवगत करा दिया गया है। अब अस्पताल में नवजात के जन्म के बाद डिस्चार्ज होने से पहले ही माता-पिता को बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र सौंप दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था करने वाला मप्र देश का पहला राज्य होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved