मुंबई (Mumbai) मशहूर अमेरिकी सिंगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) के पति निक जोनस (nick jonas) भारत आ गए हैं। निक अपने भाइयों के साथ मुंबई आए हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल, इस बार निक के साथ प्रियंका चोपड़ा नहीं आईं, क्योंकि निक और उनके भाई जोनस ब्रदर्स का मुंबई में एक कॉन्सर्ट होने वाला है, जिसके लिए वो आए हैं।
27 और 28 जनवरी को मुंबई में एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक ”लोलापालूजा” का आयोजन किया गया है। इस दो दिवसीय संगीत समारोह में दुनिया भर के संगीत दिग्गज प्रस्तुति देंगे। सूची में स्टिंग, जोनास ब्रदर्स, हैल्सी, लॉ, वन रिपब्लिक और द रोज़ शामिल हैं। यहां दो दिनों में करीब 40 कलाकार प्रस्तुति देंगे।
View this post on Instagram
इस बीच यह जोनस ब्रदर्स का भारत में पहला प्रदर्शन होगा। यह कार्यक्रम मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय संगीत समारोह में दुनिया भर के कलाकार प्रदर्शन करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved