विदेश

कंबोडिया के नाइट क्लब में लगी आग, इतने लोगों की हो गई मौत

नोम पेन्ह । कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक मरम्मत के अधीन नाइट क्लब में आग लग गई, जिसके कारण से छह लोगों की मौत हो गई। नोम पेन्ह नगर पुलिस के प्रवक्ता सैन सोक सेहा ने इस बारे में बताया कि राजधानी के तुओल कोर्क जिले के नाइट क्लब में शनिवार को आग लगी थी।आग में चार पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीडीएम) के अनुसार, कंबोडिया में 2022 में दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल 454 आग दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए।

एनसीडीएम के अनुसार पिछले साल 28 दिसंबर को थाईलैंड की सीमा से लगे शहर पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल और कैसीनो में भीषण आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Share:

Next Post

BJP नेता का दावा, मोदी सरकार में कल्याणकारी योजनाओं से अल्पसंख्यक समुदायों को सबसे अधिक लाभ

Sun Jul 2 , 2023
ठाणे। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सूफी एमके चिश्ती ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों के दौरान कल्याणकारी योजनाओं से मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को सबसे अधिक लाभ हुआ है। मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को उजागर करने के लिए शनिवार […]