img-fluid

रात की दिल्ली और जयपुर की उड़ानें हुईं लेट, आज शिर्डी भी देरी से जाएगी

December 14, 2023

  • विमानों की लेट-लतीफी से बुकिंग कर चुके यात्री हुए परेशान

इंदौर। इंदौर से संचालित होने वाली उड़ानों के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। कल भी रात को इंदौर से दिल्ली और जयपुर जाने वाली विस्तार और इंडिगो एयर लाइंस की उड़ानें एक से डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई, वहीं आज इंडिगो ने दोपहर में शिर्डी जाने वाली उड़ान को देरी से रवाना किए जाने की घोषणा की है। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक विस्तार एयर लाइंस की फ्लाइट दिल्ली से रात 8.20 बजे इंदौर आकर 8.55 बजे वापस दिल्ली जाती है। लेकिन कल यह फ्लाइट 9.05 बजे इंदौर आकर 10.15 बजे इंदौर से रवाना हुई।


  • बताया जा रहा है कि विमान में कुछ जांच किए जाने के कारण यह फ्लाइट देरी से रवाना हुई, वहीं इंडिगो की नागपुर से रात 9 बजे आकर 9.20 बजे जयपुर जाने वाली फ्लाइट भी रात 9.20 बजे आकर 10.20 बजे रवाना हुई। दोनों ही उड़ानों के लेट होने के लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही गई है। उड़ानों के लेट होने से यात्री परेशान हुए। आज इंडिगो एयर लाइंस ने दोपहर 11.45 बजे इंदौर से शिर्डी जाने वाली फ्लाइट को अभी से लेट घोषित कर दिया है। कंपनी के अनुसार आज यह फ्लाइट पौने दो घंटे देरी से दोपहर 1.30 बजे जाएगी।

    Share:

  • 1 जनवरी के आधार पर बनेगी अब नई मतदाता सूची, अधिकारियों की नियुक्ति

    Thu Dec 14 , 2023
    इंदौर। अभी 20 दिसम्बर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। आयोग ने 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यानी जो युवा 1 जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं, उनके नाम भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved