img-fluid

जल्द रिलीज होने वाली है निरहुआ और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’

August 24, 2022
मुंबई! भोजपुरी इंडस्ट्री (bhojpuri industry) के जुबली स्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (loan, business, bank, crore, debtor) की सुपरहिट जोड़ी ने अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ (fondant) की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो चुका है। जल्द ही फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा।

  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Ratnakar Kumar (@ratnakarwwrindia)


    इस बात की जानकारी खुद निर्माता रत्नाकर कुमार (Ratnakar Kumar) ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,“शूटिंग कंप्लीट…..रिलीज सून”। रत्नाकर कुमार ने बताया कि फिल्म का पूरा काम मुंबई में कंप्लीट हो गया है। हम फिल्म को जल्द ही रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी हमेशा से ही भोजपुरी सिनेमा में हिट रही है। और काफी समय से दोनों की कोई फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का यह अच्छा मौका है। फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म में दर्शकों को निरहुआ का एक अलग रूप देखने को मिलेगा, जो अब से पहले दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा। बता दें कि यह एक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसमें इमोशन, मस्ती और कॉमेडी सबकुछ देखने को मिलेगा।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘कलाकंद’ के सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वही ‘कलाकंद’ की कहानी और निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म में दिनेश लाल याद, आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह और संजय पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हैं, जिसमें सोनभद्र के आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिला है। फिल्म का दिल को छू लेने वाला संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं।

    Share:

  • Asia Cup में खूब चला है सचिन, रोहित और कोहली का बल्ला, जानें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन

    Wed Aug 24 , 2022
    नई दिल्ली। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है, लेकिन भारतीय टीम का पहला मैच 28 अगस्त को है। चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच को जीतकर टीम इंडिया विजयी शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच में भारतीय फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव से बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved