img-fluid

इंदौर एयरपोर्ट पर एनआईटी छात्र की बिगड़ी मानसिक हालत, मचा हडक़ंप

May 26, 2026

  • इंदौर से मुंबई होते हुए जा रहा था अहमदाबाद, हालत बिगडऩे पर हॉस्पिटल भेजा

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक यात्री की तबीयत अचानक बिगडऩे से हडक़ंप मच गया। यात्री मानसिक स्थिति असामान्य होने पर आक्रामक व्यवहार करने लगा। इस पर एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम और सुरक्षाकर्मियों ने उसे नियंत्रित किया। परिजनों और डॉक्टरों की सलाह पर उसे हॉस्पिटल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय अनुपम चरण पहाड़ी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) अगरतला में एमसीए का छात्र है और कल शाम इंदौर से अहमदाबाद की यात्रा कर रहा था। उसका रूट इंदौर से मुंबई और वहां से अहमदाबाद जाने का था। यात्री इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2389 से इंदौर से शाम 4.15 बजे मुंबई और फिर 6ई-2237 से मुंबई से अहमदाबाद जाने वाला था। एयरपोर्ट पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसमें भ्रम की स्थिति, घबराहट, तेज धडक़न, शरीर का तापमान थोड़ा बढऩा, चिड़चिड़ापन और आक्रामक व्यवहार जैसी शिकायतें नजर आने लगीं।


  • मेडिकल जांच के दौरान उसकी हालत को देखते हुए परिजनों से संपर्क किया गया। छात्र के पिता ने मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद आगे इलाज की सलाह दी। इसके बाद स्वाध्या हॉस्पिटल की एंबुलेंस एयरपोर्ट पहुंची और मेडिकल टीम की निगरानी में छात्र को आगे के उपचार और जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटनाक्रम से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर गहमागहमी का माहौल बन गया। यात्री के आक्रामक व्यवहार से अन्य यात्री घबरा गए। बाद में टीम द्वारा स्थिति संभालने पर माहौल शांत हुआ।

    Share:

  • इंदौर में बन रहा है प्रदेश का सबसे ऊंचा 21 मंजिला आईटी पार्क

    Tue May 26 , 2026
    इंदौर। खंडवा रोड (Khandwa Road) स्थित अतुल्य आईटी पार्क (Atulya IT Park) परिसर में प्रदेश की सबसे ऊंची 21 मंजिला (21-story) बिल्डिंग (building) बन रही है, जो आईटी पार्क के रूप में एमपीआईडीसी द्वारा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही आईटी पार्क-4 का निर्माण भी किया जा रहा है, जो 9 मंजिला रहेगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved