img-fluid

नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी एनडीए की सरकारः तेजस्वी सूर्या

September 29, 2020

पटना। भाजयुमो के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अब लालटेन युग वाला राज्य बिहार नहीं है। बिहार के युवा वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतूत्व में एनडीए एक बार फिर बिहार में सरकार बनाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि मोर्चा का मानना है कि बिहार में सरकारी वैकेंसी जल्दी से जल्द भरा जाए। बिहार उत्पादन का केंद्र बने, एग्री बिजनेस हो, एग्रो प्रोसेसिंग हो, नालंदा व विक्रमशिला का गौरवशाली वैभव नए तकनीकी शैक्षणिक संस्थान के माध्यम से लौटकर आए। तेजस्वी ने बिना नाम लिये कहा कि आजकल बिहार के कुछ राजनीतिक दलों के राजा बेरोजगारी पर बहुत बात कर रहे हैं। लेकिन जिन लोगों ने जिंदगी में एक दिन भी मेहनत की कमाई की रोटी नहीं खायी हो, वो बेरोजगारों का दर्द क्या जानेंगे। महलों की राजनीति करने वाले इन सामंतों को युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार भी नहीं है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • उप्र में न कहीं 'लाॅ' दिखाई दे रहा, न ही कहीं 'आर्डर' का एहसास : अखिलेश

    Tue Sep 29 , 2020
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में सुशासन और रामराज तो बहुत दूर की बात है हर तरफ अंधेर नगरी चौपट राज का बोलबाला है। उत्तर प्रदेश सरकार की बात करें तो इससे न तो कोरोना का संक्रमण थम रहा है और नहीं कानून व्यवस्था पर नियंत्रण दिख रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved