img-fluid

अब और साइड रोल नहीं, बॉलीवुड में हीरो बनेंगे रवि किशन, मिली बड़ी फिल्म

September 29, 2026

डेस्क: अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. हाल ही में आई ‘मिर्जापुर द फिल्म’ में उन्होंने कमाल का काम दिखाया. उनके रोल को काफी पसंद किया गया. यही नहीं पिछले दिनों वो अपने वायरल बयानों को लेकर भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे और उनके खूब मीम भी बनाए गए. भोजपुरी सिनेमा में नाम कमाने वाले रवि किशन हिंदी सिनेमा में अभी तक सपोर्टिंग किरदार ही करते आ रहे थे, पर अब वो हीरो बनने वाले हैं. जी हां, उन्होंने एक फिल्म साइन कर ली है, जिसमें वो लीड रोल में नज़र आएंगे.

रवि किशन ने जो नई फिल्म साइन की है, वो एक स्प्रिचुअल फिल्म होगी. बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से बताया है कि जल्द ही मेकर्स इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे. रिपोर्ट में सोर्स ने कहा, “ये उन चुनिंदा फिल्मों में से होगी, जिसमें रवि किशन लीड रोल में होंगे और खुद ही फिल्म को कंधे पर उठाकर आगे बढ़ाएंगे. मेकर्स को लगता है कि रवि के पास वो टैलेंट, पॉपुलैरिटी और पर्सनैलिटी है, जो इस रोल के लिए चाहिए. सबसे जरूरी ये है कि वो कैरेक्टर में पूरी तरह से फिट हो रहे हैं. जब फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, तो रवि स्क्रिप्ट से काफी इम्प्रेस हुए थे और तुरंत ही मान गए थे.”


  • रवि किशन की इस फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करने वाला है. खास बात ये है कि रवि इस प्रोडक्शन हाउस के साथ पहले से ही कार्तिक आर्यन स्टारर ‘नागजिला’ का हिस्सा हैं. महावीर जैन फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म ‘रामबोला’ का भी ऐलान किया था, जिसे ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी डायरेक्ट करेंगे.

    रवि किशन की इस स्प्रिचुअल फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के महीने में शुरू होगी. फिलहाल फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स ने कोई फैसला नहीं लिया है, माना जा रहा है कि जल्द ही इसका टाइटल लॉक कर लिया जाएगा. फिल्म का निर्देशन अमित आर्यन करेंगे. अमित ने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है.

    ये फिल्म एक ऐसे शख्स के इर्द गिर्द घूमेगी जो ईश्वर को सिर्फ ईश्वर नहीं, बल्कि अपना सबसे करीबी दोस्त भी मानता है. फिल्म ईश्वर और उस शख्स के रिश्ते के खूबसूरत पहलू को दिखाए और वो भी मनोरंजन के साथ. फिल्म को फैमिली एंटरटेनर के तौर पर बनाया जाएगा, ताकि पूरा परिवार साथ इसका लुत्फ ले सके.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved