उज्जैन । प्रदेशभर में कक्षा 9 से 12 तक के शासकीय स्कूलों को 12 मार्च से तत्काल प्रभाव से प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक खोलने के निर्देश थे। आज शहर और ग्रामीण अंचलों के अनेक स्कूलों में प्रात: 11 बजे तक ताले डले रहे। इसके पिछे का कारण यह बताया गया कि स्कूलों तक आदेश नहीं पहुंचे। जबकि शिक्षाधिकारियों का कहना है कि यह भोपाल से चले स्टेंडिंग आर्डर थे। इसके लिए अलग से आदेश जारी नहीं होता है। जो स्कूल नहीं खुले,उनके प्राचार्यो को नोटिस दिया जाएगा।
इस संबंध में सहायक (Ujjain) संचालक शिक्षा अभयसिंह तोमर ने कहा कि शासन के स्टेंडिंग आदेश थे। आदेश की प्रति सभी को 10 मार्च को ही पहुंच चुकी थी। 11 मार्च को शासकीय अवकाश था। आज दिनांक को जो स्कूल नहीं खुले,उनकी जानकारी मंगवाई जा रही है। संबंधित प्राचार्यो को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होने कहाकि इस संबंध में कलेक्टर को भी अवगत करवाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved