टेक्‍नोलॉजी

नया फ्लिप डिजाइन वाला फीचर फोन ला रही Nokia, जानिए कीमत

नई दिल्ली। नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) समय-समय पर फीचर फोन भी लॉन्च करती रहती है। कंपनी पॉप्युलर फीचर फोन Nokia 3310 को भी नए अवतार में ला चुकी है। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो कंपनी फ्लिप डिजाइन और 4जी कनेक्टिविटी वाला नया फीचर फोन ला रही है, जो KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। यह Nokia 2720 फोन हो सकता है।

नोकिया 2720 फोन FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर TA-1295 के साथ देखा गया था। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं यह KaiOS पर काम करेगा, जो काफी लाइटवेट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है। इसमें कई पॉप्युलर एप्स दिए जाएंगे, साथ ही वीडियो कॉलिंग एप गूगल डुओ को भी मैनुअली इंस्टॉल किया जा सकेगा। फोन में WhatsApp और Facebook जैसे सोशल मीडिया एप्स भी देखने को मिल सकते हैं।

FCC सर्टिफिकेशन के मुताबिक, नया स्मार्टफोन 1,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसमें नैनो-सिम स्लॉट दिया जाएगा, जो 4G LTE सपोर्ट करेगा। इसमें Wi-Fi 5 का भी सपोर्ट मिलेगा। यानी यह एक 4जी फीचर फोन होगा, जो ब्लूटूथ और जीपीएस के फीचर के साथ आएगा। हो सकता है कंपनी म्यूजिक, वीडियोज और फाइल्स को स्टोर करने के लिए microSD कार्ड का स्लॉट भी दे। फिलहाल नोकिया 2720 के बारे में बहुत ज्यादा डीटेल्स नहीं मिल सकी हैं। कंपनी इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी एक सस्ते स्मार्टफोन Nokia 2.5 पर भी काम कर रही है। इन दोनों ही डिवाइसेस की लॉन्च डेट का भी खुलासा नहीं हुआ।

Share:

Next Post

तेजी से वजन कम करना है तो दैनिक दिनचर्या में करें ये बदलाव

Mon Feb 1 , 2021
बढ़ते वज़न से हर दूसरा इंसान परेशान रहता है। खासतौर पर कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछला साल लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा समय अपने घर पर बिताना पड़ा। इस दौरान लोग जिम जाना तो दूर वॉक करने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकल पाए। और तो और घर पर बैठकर ज़्यादा […]