बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में मिले पिछले 24 घंटे में 1491 नये कोरोना मरीज, संख्‍या बढ़कर 38,082 हुई

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि नये मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1491 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 38082 हो गई है। जिसमें से 25483 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1513 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 12478 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 87 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1047 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 28792 है। जबकि, 20700 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1349 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 8019 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 70 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 206 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3677 हो गई है। जबकि, 2072 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 39 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1577 मरीजों का इलाज चल रहा है। 10 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 55 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2115 हो गई है, वहीं 1460 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 655 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 90 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1114 हो गई है। राज्य में 530 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 44 मरीज स्वस्थ हुआ है। 644 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 42 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 991 हो गई है। वहीं 334 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 654 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 534 हो गई है। जिसमें से 82 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 448 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 04 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 09 नये मरीज सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 326 हो गई है। जबकि, 183 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 143 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 473 हो गई है। वहीं 122 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 338 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

Share:

Next Post

राजस्थान पॉलिटिक्ल क्राइसेसः हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला या नहीं

Fri Jul 24 , 2020
कानूनी दांव-पेच में उलझा मामला जयपुर। राजस्थान में चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच अब सबकी निगाहें राजस्थान हाई कोर्ट पर टिकी हैं, लेकिन हाईकोर्ट शुक्रवार को नोटिस याचिका मामले में अपना फैसला सुनाएगा? इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली के अनुसार, जिस मामले में फैसला सुनाना होता है वह कॉजलिस्ट […]